इन चीजों को डाइट में शामिल कर लो, लीवर हमेशा रहेगा ठीक और दुरूस्त

इन चीजों को डाइट में शामिल कर लो, लीवर हमेशा रहेगा ठीक और दुरूस्त

सेहतराग टीम

हमारे शरीर में कई अंग होते है, सभी काफी जरूरी होती है। इसलिए तो हम उन्हें ठीक रखने के लिए तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। उन्हीं में एक है लीवर जो हमारे शरीर का अहम हिस्सा होता है। ये हमारे भोजन को पचाने में हमारी मदद करता है। ऐसे में इसका सेहतमंद रहना काफी जरूरी है। वहीं अगर हम अपने खानपान में कोई लापरवाही बरतते हैं, तो इसका असर पहले लीवर पर ही पड़ता है। फिर शरीर पर पड़ता है। यह चयापचय और फैट को बर्न करने में मदद करता है। लीवर का वजन तकरीबन 3 पोंड तक हो सकता है। लीवर को जिगर और यकृत नामों से भी जाना जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने डाइट में इन चीजों को जोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं-

पढ़ें- वर्क फ्रॉम होम के दौरान बढ़ सकती हैं रीढ़ की समस्याएं, बॉडी स्ट्रेच जरूरी, ऐसे करें

ग्रीन टी पिएं

इसमें एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं जो लीवर के लिए फायदेमंद होते हैं। आप रोजाना 3-4 कप ग्रीन टी पी सकते हैं। ध्यान रहें कि दूध वाली चाय लीवर के लिए नुकसानदेह होती है।

पालक का सेवन करें

इसमें विटामिन-ए और ग्लूटेथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो लीवर के लिए लाभदायक साबित होता है। इसके सेवन से लीवर मजबूत होता है। आप अपने डाइट में पालक को जरूर जोड़ें।

विटामिन-सी युक्त चीज़ों का सेवन करें

लीवर को सेहतमंद रखने के लिए अपने डाइट में विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को जरूर जोड़ें। विटामिन-सी नींबू, मौसमी, कीवी, काजू आदि चीज़ों का सेवन करें।

चुकंदर का सेवन करें

इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद फैट को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से लीवर मजबूत होता है। आप चुकंदर को सलाद के रूप में खा सकते हैं, अथवा इसका जूस पी सकते हैं।

फैटी फिश

फैटी फिश यानी तैलीय मछली में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं।  

बादाम का सेवन करें

बादाम लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ई की अधिकता होती है। इसके सेवन से फैट बर्न होता है। आप रोजाना सुबह और शाम में बादाम का सेवन कर सकते हैं। साथ ही लीवर भी मजबूत होता है।

इसे भी पढ़ें-

फिट और स्लिम बॉडी पाने के लिए करते हैं डाइटिंग तो जान लीजिए इसके साइड-इफेक्ट

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।